ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर शख्स की बेरहमी से हत्या, गंगा किनारे शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने दूध देकर लौट रहे किसान की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गंगा नदी के किनारे फेंक कर फरा हो गए. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Bihar Crime News
किसान की बेहरमी से हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक किसान की धारदार कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी है। मृतक किसान दूध देकर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने बीच रास्ते में उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से वार कर गर्दन उतार दी।


मृतक किसान की पहचान करीब 45 वर्षीय फूटूश सिंह के रूप में हुई है, जो तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी एक स्थित वार्ड -11 के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, फूटूश कुमार सिंह शाम को गाय और भैंस को चारा देने गए थे। जब वह दूध लेकर पैदल घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई की। इसके बाद अपराधियों ने धारदार कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी और शव को बाया गंगा नदी किनारे फेंक दिया।


स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, बावजूद इसके अपराधियों ने इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया।


मृतक के भाई ने बताया कि जनवरी 2024 में उनके बड़े भाई पप्पू सिंह की भी बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद अब एक साल के अंदर ही फूटूश सिंह की भी हत्या हो गई है। परिजनों का कहना है कि दोनों हत्या में कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी का मामला हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता