ब्रेकिंग
स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजास्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजा

Bihar Crime News: ज्वेलर्स की दुकान से 30 लाख के गहनों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना स्थित आभूषण दुकान से 50 लाख की लूट की घटना के बाद बेगूसराय में चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान से 30 लाख के गहने चुरा लिए। चोरी की वारदात सीटीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Bihar Crime News
आभूषण दुकान में चोरी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है, जहां चोरों ने सोना चांदी की दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने तकरीबन 30 लाख की सोना चांदी जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। इस घटना के बाद सोना चांदी के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।


घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार स्थित मजार कम्प्लेक्स की है। बताया जा रहा है कि दुकानदार जब सोना चांदी की दुकान खोलने के लिए आए तो पता चला की दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान के अंदर में रखे गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब गोदरेज देखा गया तो उसे गोदरेज में तकरीबन 30 लाख की जेवरात गायब पाया गया। 


घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है। थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। कुछ सीसीटीवी कैमरे को खंगालें हैं कुछ और सीसीटीवी को खंगालने की प्रक्रिया चल रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता