ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बारात गये युवक की गोली मारकर हत्या, बिहार के समस्तीपुर की घटना

SAMASTIPUR: शादी विवाह का मौसम चल रहा है लोग बढ़-चढ़ कर इसमें शामिल हो रहे हैं। समस्तीपुर में भी शादी समारोह था। जनमासा से बारात लड़की के घर के लिए निकली थी। उस बारात में एक य

बारात गये युवक की गोली मारकर हत्या, बिहार के समस्तीपुर की घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: शादी विवाह का मौसम चल रहा है लोग बढ़-चढ़ कर इसमें शामिल हो रहे हैं। समस्तीपुर में भी शादी समारोह था। जनमासा से बारात लड़की के घर के लिए निकली थी। उस बारात में एक युवक भी शामिल हुआ था जिसे अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।


युवक को गोली मारने के बाद अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। वही बारातियों में इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अचानक से बैंड का बजना बंद हो गया। कुछ देर के तक तो लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है क्योंकि सभी बाराती बैंड की धुन पर झूम रहे थे। 


लेकिन जब गोली की आवाज हुई तब बैड बजा रहे लोग भी भागने लगे और इस दौरान हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि गोली एक युवक को लगी है जिसे आनन फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया लेकिन युवक ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।    


घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकहैदर गांव की है जहां बारात में शामिल एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना इलाके के राेहुआ गांव निवासी 25 वर्षीय मिंटू ठाकुर के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि वारिसनगर थाना क्षेत्र के राेहुआ गांव से बारात बुधवार की रात चकहैदर गांव निवासी राम नारायण चौधरी के घर पहुंची थी। उनकी पौत्री की शादी थी। 


बारात जैसे ही पहुंची उसमें अज्ञात व्यक्ति भी शामिल हो गया और रोहुआ गांव निवासी 25 वर्षीय मिंटू कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।