ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

बार-डांसर के साथ मुखिया पति का तमंचा लहराते फोटो हुआ वायरल, सहयोगी ले रहा था सेल्फी

MADHEPURA: मधेपुरा के सरौनी कला पंचायत की मुखिया पूनम देवी के पति नवीन मंडल और उनके सहयोगी का बार-बालाओं के साथ तमंचा लहराते फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर

बार-डांसर के साथ मुखिया पति का तमंचा लहराते फोटो हुआ वायरल, सहयोगी ले रहा था सेल्फी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के सरौनी कला पंचायत की मुखिया पूनम देवी के पति नवीन मंडल और उनके सहयोगी का बार-बालाओं के साथ तमंचा लहराते फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड इस वायरल फोटोग्राफ्स की पुष्टि नहीं करता है। इस वायरल फोटो में मुखिया पति हाथों में तमंचा लेकर अपने गुर्गों के साथ फोटो खिचवा रहा है और मुखिया पति का सहयोग बार-बालाओं के साथ अपना और नवीन का सेल्फी ले रहा है।


इस फोटोग्राफ्स को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मधेपुरा के मुखिया पति अपने गुर्गों के साथ तमंचे और बार-बालाओं के साथ फोटो खिंचवा अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। मधेपुरा इन दिनों आपराधिक घटनाओं को लेकर खूब चर्चे में बना हुआ हैं जिसे रोक पाने में पुलिस असफल साबित हो रही है। वहीं हाथों में तमंचा लेकर अपने गुर्गों के साथ फोटो खिंचवाकर मुखिया पति खुद को गौरवान्वित महसूस कर  रहा है। 


उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार से जब इस वायरल हो रही तस्वीर के संबंध में बात की गयी तब उनका था कि अभी-अभी मामला संज्ञान में आया है। संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। मामले की छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी। मुखिया पति की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। 


बार-डांसर के साथ मुखिया पति का तमंचा लहराते फोटो हुआ वायरल, सहयोगी ले रहा था सेल्फी