ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

बांका में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

BANKA : विद्यालय शिक्षा का वो मंदिर होता है जहां आप शिक्षकों के माध्यम से खुद और अपने समाज को विकसित करते हैं। इसके आलावा सही और गलत की समझ भी इसी शिक्षा के मंदिर के द्

बांका में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA  : विद्यालय शिक्षा का वो मंदिर होता है जहां आप शिक्षकों के माध्यम से खुद और अपने समाज को विकसित करते हैं।  इसके आलावा सही और गलत की समझ भी इसी शिक्षा के मंदिर के द्वारा ग्रहण किया जाता है। लेकिन, जब इसी मंदिर का पुजारी सही और गलत का फर्क बताने के बदले खुद गलत कार्य करने लगे तो उससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है। दरअसल, बिहार के बांका जिले से एक खबर सामने आई है जिसमें एक शिक्षक के द्वारा विर्धार्थी के साथ  छेड़खानी का प्रयास किया है। 


बताया जा रहा है कि, बांका जिला शंभूगंज प्रखंड के बुनियादी विद्यालय गुलनी - कुशाहा में पदस्थापित शिक्षक अश्विनी कुमार ने एक सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। जिसके बाद इस मामले को लेकर छात्रा ने अपने घर वालों से शिकायत की। जिसके बाद उसके परिवार वाले और स्थानीय ग्रामीण उग्र होकर शनिवार को विद्यालय पहुंच गए। इसके बाद आरोपित शिक्षक की जमकर धुनाई हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ़ कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से उक्त शिक्षक अकेले में छात्रा को बुलकर गलत नजर से देखता था। गुरुवार को मध्याह्न भोजन के बाद शिक्षक अश्विनी कुमार केला लेकर आए  और चेहरे के आगे रख अश्लील टिप्पणी किया। साथ ही शरीर पर हाथ रखकर गलत हरकत किया। जिसके बाद छात्रा ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रभारी के साथ-साथ घर वालों से भी की। छात्रा की शिकायत पर परिवार और ग्रामीण लोग शनिवार को स्कूल पहुंचे और शिक्षकों पबरस गए। ग्रामीणों ने शिक्षकों की जमकर पिटाई भी कर दिया। जिसके बाद किसी तरह बीच - बचाव कर शिक्षक को विद्यालय के एक कमरे में बंद किया गया। साथ ही पुलिस को सुचना दी गई। 


वहीं, सूचना मिलने के बाद प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन, पंचायत की मुखिया मीनू सिंह व थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और आरोपित शिक्षक को हिरासत में लिया। विद्यालय प्रभारी तिलोत्मा कुमारी ने बताया कि इस घटना में छात्रा द्वारा पहले शिकायत नहीं की गई थी। पर शुक्रवार को छात्रा की मां द्वारा घटना की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रभारी के अनुसार एक माह पहले भी शिक्षक अश्विनी पर इस तरह का आरोप लग चुका है।