ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

बांका : जुआ में पत्नी को हार गया पति, जीतने वाले के साथ नहीं गई तो सिर फोड़ दिया, तंग होकर पहले छोड़ चुकी है दो पत्नी

BANKA : एक महिला के साथ अत्याचार की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मशार कर दिया. घटना बांका जिले की है. जहां एक सनकी पति अपनी ही पत्नी को जुआ में हार गया. जब उसकी प

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BANKA : एक महिला के साथ अत्याचार की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मशार कर दिया. घटना बांका जिले की है. जहां एक सनकी पति अपनी ही पत्नी को जुआ में हार गया. जब उसकी पत्नी जीतने वाले शख्स के साथ नहीं गई तो पति ने वाइफ का सर फोड़ डाला. इस सनकी पति से तंग आकर पहले दो पत्नियां इसको छोड़ चुकी हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

पहले गले में रस्सी फंदा डालकर खींचा, फिर पत्थर से फोड़ा सिर
वारदात जिले के अमरपुर थाना इलाके की है. जहां बनियाचक गांव में एक सनकी पति जुआ में अपनी ही पत्नी को हार गया. जब पत्नी ने इससे इंकार किया तो पति ने पहले फंदे से उसकी घला घोट कर जान लेनी चाही लेकिन वो किसी तरह जान बचाकर भागने लगी. मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह जीतने वाले पत्नी को लेने आ गए. पति उसे उनलोगों के साथ भेजने लगा. इसपर पत्नी चंदा देवी ने जब विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान उसने पति के ऊपर पत्थर से हमला कर दिया. जिसके कारण उसकी सर फट गई. महिला गंभीर रूर से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.  दी और गुस्से से उसके गले में रस्सी फंदा डालकर खिंचने लगा. आरोपी पति पहचान विनोद साह के रूप में की गई है. 


सनकी पति से तंग आकरपहले छोड़ चुकी है दो पत्नी
विनोद साह ने बांका में दोनों परिवार की रजामंदी के बाद चंदा देवी से तीन माह पूर्व ही कोर्ट मैरेज किया था. विनोद साह की यह तीसरी शादी है. जबकि, चंदा देवी की भी दूसरी शादी हुई है. चंदा देवी का पहले पति का घर मुंगेर जिला के धरहरा गांव में है. पति की मौत के बाद आपसी सहमति से दोनों परिवार ने शादी करा दी थी. चंदा देवी को पहले से भी दो संतान है. वहीं, बताया जाता है कि विनोद साह के गलत आचरण से तंग आकर पहले दो पत्नियां संबंध तोड़ कर अपने घर चली गयी है. विनोद साह दिल्ली में काम करता है. थाना प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया है कि पीड़िता के साथ पति के द्वारा मारपीट कर जख्मी कर देने का लिखित आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.