ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

भजन-कीर्तन के दौरान भोजपुरी गीत की फरमाइश पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट और पथराव; 6 लोग घायल

Bihar Crime News: बांका के शंभुगंज स्थित करसंडा गांव में भजन-कीर्तन के दौरान भोजपुरी गीत गाने की फरमाइश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट और पथराव की इस घटना में छह लोग घायल हुए, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे भागलपुर रेफर किया गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र स्थित करसंडा गांव में स्वतंत्रता सेनानी के श्राद्धकर्म के समापन पर आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीत गाने की फरमाइश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और पथराव में बदल गई। करीब आधे घंटे तक चले इस बवाल में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।



जानकारी के अनुसार, करसंडा निवासी कारेलाल शर्मा ने बताया कि उनके पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चंद्रदेव शर्मा के श्राद्धकर्म के समापन पर शनिवार शाम पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसी दौरान विशनपुर निवासी धीरज कुमार अपने साले सूरज कुमार के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कलाकारों से भोजपुरी गीत गाने की मांग करने लगे।



कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को वहां से हटाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद धीरज कुमार अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ कार से दोबारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला होने लगा। इस दौरान एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।



ग्रामीणों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। सभी घायलों को शंभुगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र रजक ने गंभीर रूप से घायल कारेलाल शर्मा को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता