ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

बैंक में काम करने वाली लड़की का बनाया अश्लील वीडियो, कॉपरेट नहीं किया तो मांगे पैसे

DESK : नजदीकी रिश्ता बना कर अश्लील वीडियो तैयार करने और फिर उसके जरिए ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। खबर इंदौर से सामने आई है जहां एक बैंक में काम करने वाली लड़की से

बैंक में काम करने वाली लड़की का बनाया अश्लील वीडियो, कॉपरेट नहीं किया तो मांगे पैसे
Desk
2 मिनट

DESK : नजदीकी रिश्ता बना कर अश्लील वीडियो तैयार करने और फिर उसके जरिए ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। खबर इंदौर से सामने आई है जहां एक बैंक में काम करने वाली लड़की से मेडिकल स्टोर में काम करने वाले युवक ने नजदीकी रिश्ता बना लिया। दोनों जब करीब आए तो युवती का अश्लील वीडियो आरोपी ने तैयार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो तैयार किया गया। अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने ड्यूटी को कॉर्पोरेट करने के लिए कहा लेकिन जब युवती इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसने पैसे की डिमांड शुरू कर दी। 


घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इंदौर नगर थाना पुलिस में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक निजी बैंक में काम करने वाली एक युवती से साल भर पहले अमित आदिवाल नाम के एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर भी दे दिया। बाद में अमित और पीड़िता के बीच मुलाकात भी हुई। मुलाकात के आरोपी पर पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। 


अश्लील वीडियो तैयार करने के बाद आरोपी युवक पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। पहले उसने पीड़िता को अपने साथ जिस्मानी रिश्ता बनाने के लिए कहा लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तो युवक ने 5 लाख रुपये की डिमांड रख दी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। केस दर्ज होने के बाद विजयनगर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।