ब्रेकिंग
Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात

बैंक लूटकांड में शामिल सोनू निगम सहित 5 अपराधी गिरफ्तार, सूरजभान सिंह अब भी फरार

VAISHALI: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से अगस्त महीने में 98 लाख लूट मामले में फरार 5 आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली सहित कई जगह से गिरफ्

बैंक लूटकांड में शामिल सोनू निगम सहित 5 अपराधी गिरफ्तार, सूरजभान सिंह अब भी फरार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से अगस्त महीने में 98 लाख लूट मामले में फरार 5 आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली सहित कई जगह से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मनी सिंह, सोनू निगम, गुड्डू राय, मनीषा देवी मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। वही एक गांधी सहनी मोतिहारी का रहने वाला है। 


पुलिस ने पूरे मामले में 6 अपराधी को पहले और अब पांच अपराधियों को उसके बाद गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 14 लाख 42 हजार 900 पहले पुलिस ने बरामद किया गया था वहीं अब 20 हजार रूपये गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं 12 ग्राम सोने का चैन भी बरामद किया गया है। इस मामले में सोनू निगम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो इस मामले में सूरजभान सिंह फरार है। चौकीदार के पुत्र सूरजभान सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


पूरा गिरोह सिंडिकेट बनाकर काम करता था। वही गिरफ्तार अपराधियों पर कई मामले पहले से भी दर्ज हैं। पुलिस ने इस लूट कांड में लूट के पैसे से खरीदे गए जमीन को भी कोर्ट के आदेश पर अटैच किया है । इस पूरे मामले में मनीषा देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो लूट गए पैसे से जेवरात सहित पैसा खपाने का काम करती थी। मनीषा भी मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली है। उनके पति मनी सिंह पूरे लूट कांड का मास्टरमाइंड है। जिस पर करीब आठ केस दर्ज हैं। 


वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि घटना अगस्त की है जब  लालगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत तीनपुलवा चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बैंक से 98,19,485 रूपया लूट लिया गया था। इस संबंध में लालगंज थाना कांड सं0-270/ 23, दिनांक- 01.08.2023, धारा-392 भा0द0वि0 एवं 25 (1/बी) ए/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का सफल उद्भेदन किया गया। लूटे गये पैसों को बरामद किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हाजीपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। 


गठित विशेष टीम के द्वारा पूर्व में तकनीकी एवं सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से कुल 14,42,900 रूपया एवं लूटे गये पैसे से खरीदे गये सोने का एक चेन जिसका वजन 12 ग्राम है और इसकी कीमत करीब 75,000 रूपया है जिसे बरामद किया गया था। गठित विशेष टीम के निरंतर प्रयास से घटना में शामिल अन्य 05 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से 20,000 रुपये बरामद किया गया है। इस कांड के आरोपी चौकीदार का पुत्र सूरजभान सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता