ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बालू के अवैध कारोबार को लेकर छापेमारी, 50 से ज्यादा ट्रक जब्त

ROHTAS: खबर रोहतास जिला के डेहरी की है, जहां डेहरी और औरंगाबाद को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोन ब्रिज पर बालू के अवैध कारोबार को लेकर छापेमारी की गई। ये रेड डेहरी के एसडीएम समीर सौरभ

बालू के अवैध कारोबार को लेकर छापेमारी, 50 से ज्यादा ट्रक जब्त
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास जिला के डेहरी की है, जहां डेहरी और औरंगाबाद को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोन ब्रिज पर बालू के अवैध कारोबार को लेकर छापेमारी की गई। ये रेड डेहरी के एसडीएम समीर सौरभ के नेतृत्व में की गई। इस दौरान 50 से अधिक बालू लदे हुए ट्रक और ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। 


इस दौरान कई ट्रैक्टर के ड्राइवर अपने बालू को सोन ब्रिज पर ही गिरा कर भाग गए। इस वजह से वहां जाम की स्थिति हो गई है। वहीं कई बालू लदे ट्रकों के माफिया ने अपने ही ट्रकों के टायर का हवा निकाल दिया, ताकि प्रशासन ट्रकों को न ले जा सके। इस छापामारी में खनन विभाग के अधिकारी भी शामिल है। 


बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार छापेमारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। डेहरी के डीएम समीर सौरभ ने बताया कि बिना चालान और ओवरलोडिंग किए जाने वाली गाड़ियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 


टैग्स