ब्रेकिंग
JPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासत

बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आपा खो बैठा भाई, दोस्तों के साथ मिलकर बहन के बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

MUNGER : प्रेम-प्रसंग मामले में मुंगेर में एक युवक की हत्या कर दी गयी। प्रेमिका के भाई को यह नागबार गुजरा। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीट-पीटकर अपनी बहन के प्रेमी की

बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आपा खो बैठा भाई, दोस्तों के साथ मिलकर बहन के बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 MUNGER : प्रेम-प्रसंग मामले में मुंगेर में एक युवक की हत्या कर दी गयी। प्रेमिका के भाई को यह नागबार गुजरा। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीट-पीटकर अपनी बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने के मसकद से उसे पोखर में फेंक दिया। हत्या के तीन दिन के बाद शव को पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 


यह पूरा मामला मुंगेर जिले के बरियारपुर थानाक्षेत्र का है। जहां कल्याण टोला स्थित रहिया गांव निवासी शनिचर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार उर्फ छोटू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद उसके शव को एक पोखर में फेंक दिया गया। घटना के तीन दिन बाद आज उसकी लाश को पुलिस ने बरामद किया है। प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 


बताया जाता है कि मृतक सुमन का प्रेम-प्रसंग अपने दोस्त प्रिंस की बहन के साथ चल रहा था। लड़की के भाई ने दोनों को आपत्तिजनक स्थित में पैरूमंडल टोला रहिया बहियार में देख लिया था। जिसके बाद लड़की के भाई प्रिंस ने 6 अप्रैल की रात अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मुंगेर सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के ही प्रिंस कुमार की बहन के साथ मृतक का प्रेम संबंध था और बहियार में प्रिंस ने अपनी बहन को मृतक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया। 


हत्या के बाद शव को छुपाने के उद्धेश्य से पोखर में फेंक दिया गया। इस मामले में मृतक के भाई ने थाने में प्रिंस और दिलखुश के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जब पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हो गया। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया की विगत 6 अप्रैल की रात मृतक किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था लेकिन सुबह तक वह घर नहीं लौटा तो प्रिंस की बहन ने ही मृतक के परिजनों को सूचना दी कि उसके भाई और दोस्तों ने सुमन की पिटाई की थी। यह भी बताया कि मृतक और उसका दोस्त दोनों शराब बेचने का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।