ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहरामपटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत; जानिए नए रेटBihar News : कौन हैं देवेश कुमार? जिनके इस्तीफे से बचा दीपक प्रकाश का मंत्री पद, जानिए पूरा राजनीतिक सफरBihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहरामपटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत; जानिए नए रेटBihar News : कौन हैं देवेश कुमार? जिनके इस्तीफे से बचा दीपक प्रकाश का मंत्री पद, जानिए पूरा राजनीतिक सफरBihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लान

बगहा में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्रवाई, जांच के दौरान समृद्धि अल्ट्रासाउंड को किया गया सील

BAGHA: बगहा के रामनगर में एसडीएम के निर्देश पर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की गयी। इस दौरान अस्पताल रोड स्थित अवैध रूप संचालित समृद्धि अल्ट्रासाउंड सेंटर में भी छापेम

बगहा में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्रवाई, जांच के दौरान समृद्धि अल्ट्रासाउंड को किया गया सील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGHA: बगहा के रामनगर में एसडीएम के निर्देश पर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की गयी। इस दौरान अस्पताल रोड स्थित अवैध रूप संचालित समृद्धि अल्ट्रासाउंड सेंटर में भी छापेमारी की गयी। जांच के दौरान सेंटर को सील कर दिया गया। 


छापेमारी दल में स्थानीय रामनगर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण, आरओ कुंदन कुमार, पुलिस पदाधिकारी मनोज प्रसाद सहित टीम के कई सदस्य शामिल थे। मंगलवार की दोपहर बाद जैसे ही समृद्धि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अधिकारी पहुंचे। वहां मौके पर मौजूद स्टाफ से सेंटर के कागजातों की मांग करने लगे। 


लेकिन उनके द्वारा जब किसी तरह का कागजात पेश नहीं किया गया तो अधिकारियों की उपस्थिति में अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। इस छापेमारी से नगर केअल्ट्रासाउंडसंचालकों में  हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 


जिसके मकान में अल्ट्रासाउंड का संचालन हो रहा था उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर समृद्धि अल्ट्रासाउंड के कागज़ातों की जांच के लिए टीम गई थी। इस दौरान किसी तरह का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया जिसके बाद इसे अवैध समझ सील कर दिया गया। मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद आरओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर प्रकिया शुरू हो गई है। मौके पर मौजूद दो कर्मियों के साथ-साथ संचालक और मकान मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता