ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...

बगहा में 26 लाख की शराब जब्त, जहानाबाद में बस से शराब बरामद, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

DESK: शराबबंदी को लेकर बिहार में कड़े निर्देश के बावजूद शराब की बड़ी खेप पहुंच रही हैं। चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर जा रही एक ट्रक शराब को बगहा में यूपी से बिहार सीमा में प्रवेश करते ह

बगहा में 26 लाख की शराब जब्त, जहानाबाद में बस से शराब बरामद, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: शराबबंदी को लेकर बिहार में कड़े निर्देश के बावजूद शराब की बड़ी खेप पहुंच रही हैं। चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर जा रही एक ट्रक शराब को बगहा में यूपी से बिहार सीमा में प्रवेश करते हुए चेक पोस्ट पर बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत 26 लाख बताई गई है। वही जहानाबाद में एक यात्री बस से 200 लीटर विदेश शराब जब्त किया गया है। इस दौरान बस के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया गया है।  


सबसे पहले बात हम बगहा की करते हैं जहां पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। जब्त की गयी शराब की कीमत 26 लाख रुपये बतायी जा रही है। उत्तरप्रदेश-बिहार सीमा के मदनपुर चेक पोस्ट से ट्रक में लाई गयी पांच हज़ार लीटर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप की बरामदगी कर पुलिस ने अंतरप्रांतीय गिरोह का उद्भेदन किया है। शराब की खेप बोरियों में भरे मैट के नीचे छुपाकर रखी गई थी। पकड़े गए ट्रक पर वेस्ट बंगाल का नम्बर प्लेट लगा हुआ है।


शराबबंदी को लेकर पुलिस प्रशासन काफी एक्टिव मोड में है। इसी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। जांच के क्रम में ही पुलिस ने यूपी के रास्ते बिहार लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता मिली।मदनपुर चेक पोस्ट के पास जैसे ही पुलिस ने रोका चालक और उपचालक फरार हो गए। जब मैट से भरे बोरियों को उतारा गया तो उसके नीचे से 582 कार्टून शराब रखे गए मिले। सरकार कड़े तेवर के बाद शराब के साथ कारोबारी भी गिरफ्त में आ रहे है। बगहा के नौरंगिया पुलिस को मिले सुराग के सहारे पुलिस अंतरप्रांतीय गिरोह के सरगना तक पहुंच सकती हैं।


वही जहानाबाद में भी पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। जहानाबाद टेहटा ओपी क्षेत्र के न्यू बाईपास के समीप पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची से पटना आ रही मुहली बस से टेहटा ओपी की पुलिस ने 200 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया। इस दौरान बस के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। सरकार लगातार बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए समीक्षा कर रही है। 


वही धंधेबाज आए दिन शराब तस्करी के लिए कोई न कोई नया तरकीब निकाल रहे है और बिहार में शराब लाने का अलग अलग जुगाड़ लगा रहे हैं। इसी दौरान झारखंड के रांची से पटना आ रही बस से अलग-अलग थैले में रखकर विदेशी शराब को पटना लाया जा रहा था इसकी भनक टेहटा पुलिस को लग गई थी। जिसके बाद रांची से पटना जा रही बस की गहन जांच की गयी। जांच में पुलिस ने अलग-अलग थैले में रखे विदेशी शराब को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने बस चालक और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। वही बस को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।