ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बैग से रुपये और मोबाईल निकालकर युवक फरार, चोर की करतूत CCTV में हुई कैद

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां शहर के नगर थाना क्षेत्र के सरेया मुहल्ले में स्थित वाटर प्लांट में घुसकर एक चोर बैग से मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गया। लेकिन ये पूरी वारदात CC

बैग से रुपये और मोबाईल निकालकर युवक फरार, चोर की करतूत CCTV में हुई कैद
Desk
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां शहर के नगर थाना क्षेत्र के सरेया मुहल्ले में स्थित वाटर प्लांट में घुसकर एक चोर बैग से मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गया। लेकिन ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गया। इस मामले की जानकारी नगर थाना को दी गई। मौके पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने जांच के बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया। हालांकि, बाद में पकड़ा गया आरोपी युवक पैसे और मोबाइल लौटा दिए। जिसके बाद पुलिस ने दोबारा चोरी नहीं करने की हिदायत देते हुए पीआर बांड पर छोड़ दिया।


यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सरेया मोहल्ला का है। जहां राहुल कुमार का पानी प्लांट चल रहा था। किसी को आसपास न देखकर युवक दबे पांव से बैग के पास पहुंच गया। फिर बैग से पैसा और मोबाइल निकाल कर अपने पेंट के अंदर छिपा लिया। आरोपी युवक ने इस वारदात को 44 सेकेंड में अंजाम दिया है। पीड़ित पानी प्लांट के संचालक राहुल के अनुसार, 10 हजार रुपये और मोबाइल की चोरी की गयी।


इस मामले में नगर थाने में सूचना दी गयी। नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने इस वारदात ने तुरंत बाद ही आरोपी युवक को अपने शिकंजे में ले लिया। युवक ने अपना गुनाह काबुल लिया, जिसके बाद उसे कड़ी हिदायत देकर पीआर बांड पर छोड़ दिया।


टैग्स