ब्रेकिंग
Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात

चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुकानदार ने किया रेप की कोशिश, वाशिंग पाउडर खरीदने पहुंची थी पीड़िता, शिकायत करने पर आरोपी ने मामी का सिर फोड़ा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गयी। बताया जाता है कि जब बच्ची वाशिंग पाउडर दुकान से खरीदने गयी थी तभी दुकानदार ने दुष्कर्म का प्र

चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुकानदार ने किया रेप की कोशिश, वाशिंग पाउडर खरीदने पहुंची थी पीड़िता, शिकायत करने पर आरोपी ने मामी का सिर फोड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गयी। बताया जाता है कि जब बच्ची वाशिंग पाउडर दुकान से खरीदने गयी थी तभी दुकानदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया तभी दूसरे ग्राहक के आने के बाद बच्ची किसी तरह जान बचाकर भागी। 


मामला बरुराज थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव का है। जहां किराना दुकानदार ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा दुकान से वाशिंग पाउडर खरीदने पहुंची थी तब दुकानदार उसके साथ गंदा काम करने लगा तभी एक दूसरा ग्राहक वहां पहुंचा जिसके बाद बच्ची वहां से भागी और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। 


जब पीड़ित बच्ची की मामी दुकानदार के पास पहुंची तो उसने महिला के सिर को फोड़ दिया जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी। महिला को इलाज के मीतीपुर सीएचसी ले जाया गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार अशोक भगत को हिरासत में किया फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। बचपन से ही वह अपने मामा के घर पर रहती है। उसकी मामी ने उसे बगल के दुकान से वाशिंग पाउडर लाने के लिए भेजा था।


 जब वह दुकान पर गयी तो दुकानदार ने उसे वाशिंग पाउडर का पैकेट खुद से ले लेने को कहा और पैसा नहीं लिया। फिर उसने पकड़कर दुकान के पीछे बने कमरे में उसे ले गया। जिसके बाद बच्ची का जबरन कपड़ा उतारने लगा और गलत हरकत करने लगा। उसी वक्त एक ग्राहक आ गया और रेप की घटना होने से बच गयी। पीड़िता किसी तरह वहां से जान बचाकर घर पहुंची और मामी को पूरी घटना की जानकारी दी। 


पीड़िता के मामा और मामा ने बताया कि जब वे लोग शिकायत लेकर दुकानदार के पास पहुंचे तो बांस से मारकर पीड़िता की मामी का दुकानदार ने सिर फोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दुकानदार को पकड़कर थाने ले गई। थानेदार संजीव कुमार दुबे ने बताया कि अबतक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल दुकानदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता