ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस करना मंदिर के सचिव को पड़ा महंगा, इलाके की महिलाओं की शिकायत पर पद से हटाए गये

GAYA: बार-बालाओं के साथ मंदिर के सचिव ने अश्लील डांस किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया। इलाके की महिलाओं ने इसकी शिकायत गया एसएसपी से की। जिसके बाद

बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस करना मंदिर के सचिव को पड़ा महंगा, इलाके की महिलाओं की शिकायत पर पद से हटाए गये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: बार-बालाओं के साथ मंदिर के सचिव ने अश्लील डांस किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया। इलाके की महिलाओं ने इसकी शिकायत गया एसएसपी से की। जिसके बाद मंदिर के सचिव के पद से अंकित कुमार को हटा दिया गया है। अब मंदिर के सचिव रहे अंकित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।  


मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाली महिलाओं का आरोप है कि अंकित की वजह से घर की बेटी-बहूओं को मंदिर में जाना मुश्किल हो गया है। वायरल वीडियो में मंदिर के सचिव की हरकतों को देखकर महिलाओं ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। मामला गया के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित छोटकी डेल्हा की है। जहां मंदिर के सचिव अंकित कुमार का बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


जिसमें मंदिर के सचिव फूहड़ता की सारी सीमाएं लांघते दिखे। बार डांसरों को शिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर परिसर में बुलाया गया था। इस मंदिर के अध्यक्ष शंकर यादव और सचिव अंकित कुमार हैं। शिवरात्रि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के सचिव अंकित कुमार बार-बालाओं के साथ अश्लील हरकत करते नजर आए थे। वायरल वीडियो में अंकित कुमार महिला डांसरों के साथ फूहड़ता से पेश आए लेकिन कार्यक्रम में शामिल किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। 


जब यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया तब इलाके की महिलाएं आक्रोशित हो उठीं। शनिवार को सभी महिलाएं एकत्रित हुई और गया के  SSP आवास पर पहुंच गयी। जिसके बाद एसएसपी आवास पर रामुपर थाने की पुलिस पहुंच गयी। जिसके बाद महिलाओं को डीएसपी पीके साहू के पास भेजा गया। महिलाओं की शिकायत सुनते ही डीएसपी ने एसडीएम इंद्रवीर को घटना की जानकारी दी। इस पर एसडीएम ने निबंधन से मंदिर के सचिव अंकित कुमार का नाम हटा दिया।


डीएसपी ने कहा कि आरोपी अंकित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। संबंधित थाने को इस बात की सूचना दी गयी है। वही मंदिर के अध्यक्ष शंकर यादव का कहना था कि सचिव अंकित कुमार की हरकतों से मंदिर में अचानक महिलाओं का आना ही कम हो गया है। महिलाएं अंकित की हरकतों को लेकर आक्रोशित हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।