ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

BA की छात्रा ने की खुदखुशी, पड़ोसियों ने कहा- प्रेम-प्रसंग का हो सकता है मामला

MUNGER: खबर मुंगेर की है, जहां असरगंज थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम एक बीए पार्ट-2 की छात्रा ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। इस घटना

BA की छात्रा ने की खुदखुशी, पड़ोसियों ने कहा- प्रेम-प्रसंग का हो सकता है मामला
Desk
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर की है, जहां असरगंज थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम एक बीए पार्ट-2 की छात्रा ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद असरगंज की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, कलाली मोड़ निवासी सुरेश पोद्दार और मां शोभा देवी की छोटी बेटी निशा कुमारी ने गले में देर शाम रात के करीब 10 बजे अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका पार्ट 2 की छात्रा थी। वह अपने घर में और शकुनी चौधरी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती थी। छात्र- छात्राओं को पढ़ाने के बाद उसने फांसी लगा लिया। उस समय घर में कोई भी नहीं था। जब बच्चों ने अपनी टीचर को फांसी से लटकता देखा तो शोर मचाने लगे। हल्ला सुनकर आसपास के लोग वह जमा हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगो में इसकी सुचना असरगंज थाना को दे दी। 


एएसआई नकुल प्रसाद और विष्णु प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। स्थानीय लोगों की माने तो यह मामला प्रेम-प्रसंग का हो सकता है। एएसआई नकुल प्रसाद ने कहा कि घटना को लेकर कई बिंदू पर जांच की जा रही है। 

टैग्स