ब्रेकिंग
'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश

पति-पत्नी के बीचे 'तीसरे और चौथे' की एंट्री, प्यार की राह में रोड़ा बने पति को दो प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने मार डाला

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दो प्रेमी के प्यार में पागल होकर पत्नी ने अपने पति की ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी. पत्नी ने अपने दो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दो प्रेमी के प्यार में पागल होकर पत्नी ने अपने पति की ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी. पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर अवैध संबंध में रोड़ा बने पति को मौत के घाट उतार दिया.   


हैरान करने वाली यह घटना औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र के सुखराम बिगहा गांव की है. बताया जा रहा है कि पत्नी का नाजायज संबंध आज़ादी राम नाम के एक ट्रैक्टर ड्राइवर से था जो कि मखरा गांव का रहने वाला है. आजादी के साथ प्रेम प्रसंग बढ़ने के बाद उसने उसकी मुलाकात जयकुमार नाम के व्यक्ति से भी करा दी. जिसके बाद महिला का दोनों से ही अवैध संबंध बन गया. पति को जब अपनी पत्नी के इस घिनौने खेल का पता चला तब पत्नी ने उसका कत्ल कर दिया. पत्नी के प्रेम की राह में रोड़ा बनने पर उसने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर पति भुवनेश्वर का कत्ल कर दिया.   


पत्नी ने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. प्लान के मुताबिक पत्नी ने पति को अपने मायके बुलाया. जहां दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर उसने अपने पति को पहले चाकूओं से गोद डाला. इसके बाद पत्नी ने तकिये से उसका मुंह दबा दिया फिर भी पति की मौत नहीं हुई. घटना के 5 दिन बाद इलाज के दौरान पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके एक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.



टैग्स