ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंगनेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतBIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंगनेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौत

औरंगाबाद में जहरीली शराबकांड, पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

AURANGABAD: औरंगाबाद में पिछले 24 घंटे में शराब से मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। जहरीली शराब से मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शराब पीने से पूर्व सरपंच और महिला समेत तीन

औरंगाबाद में जहरीली शराबकांड, पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में पिछले 24 घंटे में शराब से मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। जहरीली शराब से मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शराब पीने से पूर्व सरपंच और महिला समेत तीन और लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका परिजन जता रहे हैं। मृतकों में खिरियावां निवासी 55 वर्षीय पूर्व सरपंच विनोद पाल, बरियावन गांव निवासी 60 वर्षीय सोनवां कुंवर और मदनपुर थाना क्षेत्र के पनवारा गांव निवासी 35 वर्षीय कामेश्वर शामिल हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल यानि बुधवार की सुबह मदनपुर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। शेरघाटी में चल रहे इलाज के दौरान तीनों ने बताया था कि पास के ही गांव में तीनों ने शराब पी ली थी। शराब पीने के बाद से ही उल्टी और दस्त होने लगी। थोड़ी देर बाद ही आंखों से दिखाई देना ही बंद हो गया। 


मरने वालों में खिरियावां निवासी 30 वर्षीय विनय कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, कटईया निवासी मनोज यादव, 65 वर्षीय बेरी निवासी रविन्द्र सिंह शामिल हैं। जबकि चौधरी मुहल्ला निवासी धनंजय चौधरी, बेरी निवासी मोहम्मद नेजाम, बेरी निवासी सुबोध सिंह उर्फ बुट्टू सिंह की हालत गंभीर है। उनका इलाज चंडी स्थान अस्पताल में किया जा रहा है।


मदनपुर इलाके में शराब से हुई मौत में सभी मृतकों में एक ही लक्षण पाए गये थे। शराब पीकर घर पहुंचने के करीब चार घंटे बाद उल्टी और सिर दर्द होने लगा जिसके बाद आंखों से दिखाई देना ही बंद हो गया। जब परिजन अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गयी।


गौरतलब है कि प्रशासन ने भी मदनपुर, सलैया व आमस इलाके में जहरीली शराब बंटने की बात स्वीकार किया है। प्रशासन का कहना है कि कुछ दिन पहले झारखंड से जहरीली शराब की खेप मदनपुर इलाके में पहुंची थीै। इसकी सलैया, आमस व मदनपुर इलाके में बिक्री की गई। इससे इलाके में इस तरह की घटना घट रही है। अभी तब करीब 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।