ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

ATM काटकर 25 लाख रुपये ले उड़े बदमाश, CCTV को भी किया डैमेज

GAYA: बिहार में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला गया का है, जहां अपराधियों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सरेआम ATM काटकर 25 लाख रुपये उड़ा ल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

GAYA: बिहार में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला गया का है, जहां अपराधियों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सरेआम ATM काटकर 25 लाख रुपये उड़ा लिये हैं. घटना बोधगया थाना के दोमुहान मोड़ के पास की है. कृष्ण कन्हैया मार्केट में लगे एसबीआई बैंक का एटीएम काटकर अपराधियों ने 25 लाख रुपये पर हाथ साफ कर लिया. 


बदमाशों ने एटीएम मशीन की निगरानी में लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ डाला. घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बोधगया ट्रैफिक थाने का ऑफिस है जहां 24 घंटे पुलिस के अधिकारी तैनात रहते हैं. बावजूद इसके चोरी की इतनी बड़ी घटना को बदमाश अंजाम दे देते हैं और पुलिस को ख़बर तक नहीं लगती है.


बाद में घटना की सूचना मिलने पर गया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की तलाश कर रही है. वहीं क्राइम की इस बड़ी वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों में डर का माहौल है.


टैग्स