ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

बिहार: सहायक गोदाम प्रबंधक ने पैक्स अध्यक्ष से मांगी थी रिश्वत, चढ़ गया निगरानी के हत्थे

ARWAL: सहायक गोदाम प्रबंधक मो. सलाहुद्दीन को 25 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने पकड़ा। सरौती पंचायत के पैक्स अध्यक्ष से रिश्वत मांग की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने निगरानी विभाग म

बिहार: सहायक गोदाम प्रबंधक ने पैक्स अध्यक्ष से मांगी थी रिश्वत, चढ़ गया निगरानी के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: सहायक गोदाम प्रबंधक मो. सलाहुद्दीन को 25 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने पकड़ा। सरौती पंचायत के पैक्स अध्यक्ष से रिश्वत मांग की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने निगरानी विभाग में की। डीएसपी महाराजा कनिष्क सिंह के नेतृत्व में बलिदाद स्थित अनाज के गोदाम के पास 25 हजार रुपये घूस लेते सहायक प्रबंधक को दबोचा गया।   


जानकारी के अनुसार सरौती पैक्स अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्वारा विजिलेंस की टीम को शिकायत की गई थी कि उनके पैक्स के चावल खरीद के मामले में लगातार सहायक गोदाम प्रबंधक के द्वारा आनाकानी की जा रही थी। सहायक प्रबंधक के द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। 


यह कहा जा रहा था कि बगैर पैसा दिए उनका चावल जमा नहीं लिया जाएगा। अधिकारी के इस रवैये से आजिज होकर उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस की टीम से कर दी। टीम ने इसकी त्वरित जांच की और आरोप को सही पाया। मंगलवार को खाद आपूर्ति विभाग के गोदाम के पास जैसे ही गोदाम प्रबंधक ने पैसा लिया उसे  निगरानी के अधिकारियों ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।