ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में बड़ा हादसा, घुड़दौड़ देखने पहुंचे बुजुर्ग की मौत; भीड़ के कारण बीच में रोकनी पड़ी प्रतियोगिता✦बिहार से पांच राज्यों के लिए चलेंगी 2500 से अधिक नई बसें, 300 रूटों पर परमिट देने की तैयारी, जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा✦बाहुबली जेडीयू नेता आनंद मोहन की पूरी उम्र जेल में गुजरेगी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जी.कृष्णैया हत्याकांड में रिहाई को अवैध करार दिया✦पटना का नक्शा बदलने वाला है बड़ा फैसला! नगर निगम में शामिल होंगे दानापुर, फुलवारीशरीफ और संपतचक, 75 से बढ़कर 166 होंगे वार्ड✦बेखौफ बदमाशों ने डेयरी संचालक को सरेआम मारी गोली, वारदात के बाद इलाके में हड़कंप✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बड़ा हादसा, घुड़दौड़ देखने पहुंचे बुजुर्ग की मौत; भीड़ के कारण बीच में रोकनी पड़ी प्रतियोगिता✦बिहार से पांच राज्यों के लिए चलेंगी 2500 से अधिक नई बसें, 300 रूटों पर परमिट देने की तैयारी, जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा✦बाहुबली जेडीयू नेता आनंद मोहन की पूरी उम्र जेल में गुजरेगी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जी.कृष्णैया हत्याकांड में रिहाई को अवैध करार दिया✦पटना का नक्शा बदलने वाला है बड़ा फैसला! नगर निगम में शामिल होंगे दानापुर, फुलवारीशरीफ और संपतचक, 75 से बढ़कर 166 होंगे वार्ड✦बेखौफ बदमाशों ने डेयरी संचालक को सरेआम मारी गोली, वारदात के बाद इलाके में हड़कंप

ARWAL CRIME NEWS: कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ियों को किया आग के हवाले, नक्सली हमले की आशंका

ARWAL: अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के मखमीलपुर में 20 दिन से सड़क निर्माण कार्य में जुटी मां कामख्या कंस्ट्रक्शन की पांच गाड़ियों को असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। हालां

ARWAL CRIME NEWS: कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ियों को किया आग के हवाले, नक्सली हमले की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के मखमीलपुर में 20 दिन से सड़क निर्माण कार्य में जुटी मां कामख्या कंस्ट्रक्शन की पांच गाड़ियों को असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। हालांकि आग किसने लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना से कंपनी को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। 


जिस तरह से वाहनों में आग लगाई गयी है उसे देखकर नक्सली हमले की आशंका जतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक करपी थाने से महज दो किलोमीटर दूर मखमिलपुर-करपी पथ पर स्थित पेट्रोल पंप पर इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा निवासी शैलेश कुमार की मां कामाख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी को 12 माइल से करपी तक सड़क का निर्माण कार्य का कांट्रेक्ट मिला हुआ है। 


20 दिन पहले कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू किया था। सड़क निर्माण में आधा दर्जन जेसीबी, रोड रोलर, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों को लगाया गया है। दिनभर काम के बाद गाड़ियों को उसी पथ में संचालित कर पेट्रोल पंप के परिसर में खड़ा कर दिया जाता है। मध्य रात्रि में बैखौफ अपराधी ने एक-एक कर पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया।


जेसीबी, रोड रोलर, ट्रैक्टर समेत कुल पांच वाहन धू-धूकर जल कर खाक हो गया। सूचना पर पुलिस व अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही अरवल एसपी राजेंद्र कुमार भील घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर  जांच पड़ताल की जा रही हैं।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता