ब्रेकिंग
पटना का नक्शा बदलने वाला है बड़ा फैसला! नगर निगम में शामिल होंगे दानापुर, फुलवारीशरीफ और संपतचक, 75 से बढ़कर 166 होंगे वार्ड✦बेखौफ बदमाशों ने डेयरी संचालक को सरेआम मारी गोली, वारदात के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Education Department : ACS सीके अनिल का बिहार के सभी स्कूलों को सख्त निर्देश, 31 मार्च 2027 तक बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य✦पटना में जाम से मिलेगी छुट्टी... चिरैयाटांड़ पुल से जुड़ेगा एलिवेटेड रोड, अगले महीने से शुरू होगा निर्माण✦Bihar News: बिहार की ग्राम कचहरियों की खुल गई किस्मत! अब सालाना 4 हजार नहीं, मिलेंगे 24 हजार रुपये, सरकार ने बजट 6 गुना बढ़ाया✦पटना का नक्शा बदलने वाला है बड़ा फैसला! नगर निगम में शामिल होंगे दानापुर, फुलवारीशरीफ और संपतचक, 75 से बढ़कर 166 होंगे वार्ड✦बेखौफ बदमाशों ने डेयरी संचालक को सरेआम मारी गोली, वारदात के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Education Department : ACS सीके अनिल का बिहार के सभी स्कूलों को सख्त निर्देश, 31 मार्च 2027 तक बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य✦पटना में जाम से मिलेगी छुट्टी... चिरैयाटांड़ पुल से जुड़ेगा एलिवेटेड रोड, अगले महीने से शुरू होगा निर्माण✦Bihar News: बिहार की ग्राम कचहरियों की खुल गई किस्मत! अब सालाना 4 हजार नहीं, मिलेंगे 24 हजार रुपये, सरकार ने बजट 6 गुना बढ़ाया

बेखौफ बदमाशों ने डेयरी संचालक को सरेआम मारी गोली, वारदात के बाद इलाके में हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। गीधा थाना क्षेत्र के बिरमपुर गांव में एक डेयरी संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर...

बेखौफ बदमाशों ने डेयरी संचालक को सरेआम मारी गोली, वारदात के बाद इलाके में हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में बदमाशों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. आए दिन गोलीबारी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. ताजा मामला गीधा थाना क्षेत्र के बिरमपुर गांव का है, जहां आपसी विवाद में बदमाशों ने एक डेयरी संचालक को गोली मार दी. गोली लगने से डेयरी संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल की पहचान बिरमपुर गांव निवासी राजदेव चौधरी के रूप में हुई है. उनके बाएं पैर की जांघ में गोली लगी है. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.


जानकारी के अनुसार, राजदेव चौधरी का अपने पड़ोसियों के साथ पहले से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि डेयरी संचालन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी हुई थी. इसी विवाद को लेकर आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले पिता और उनके बेटों ने राजदेव चौधरी पर गोली चला दी. गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़े.


घायल राजदेव चौधरी ने बताया कि आरोपितों ने उन पर गोली चलाई तो उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत डेयरी का दरवाजा बंद कर लिया. उनका कहना है कि अगर वह समय रहते दरवाजा बंद नहीं करते तो आरोपित उन पर दोबारा गोली चला सकते थे.


घटना के बाद बिरमपुर गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. मामले को लेकर सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि डेयरी चलाने को लेकर हुए विवाद में राजदेव चौधरी को गोली मारी गई है. गोली उनके पैर में लगी है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है.


उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.