ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, SI सहित 4 जवान घायल

NAWADA: खबर नवादा की है, जहां जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पांडे चक गांव में शनिवार की सुबह छापामारी करने गई पुलिस टीम पर लोगो ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी जख्म

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, SI सहित 4 जवान घायल
Desk
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा की है, जहां जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पांडे चक गांव में शनिवार की सुबह छापामारी करने गई पुलिस टीम पर लोगो ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तार की गई है। 


दरअसल, दहेज के मामले में फरार चल रहे जितेंद्र कुमार और चंदन कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी। उसी दौरान आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस पर छत के ऊपर से ही अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस को वहां से पीछे हटना ही मुनासिब लगा। इसी क्रम में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी फरार हो गए।


थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसमें 7 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। सुबह से ही थाना प्रभारी ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी। इन दिनों नरहट में 2 दिन पूर्व भी बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला किया गया था, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे। छापामारी करने गए सब इंस्पेक्टर सहित 3 जवान घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने बताया कि जानकारी मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर 7 लोगों को गिरफ्तार  कर लिया गया है। पुलिस पर हमला करने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। 


टैग्स