ब्रेकिंग
Bihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

अररिया : एसपी आवास के पास चोरी की बड़ी वारदात, ज्वेलरी शॉप से 50 लाख के गहने चुरा ले गए चोर, सोती रही पुलिस

ARARIA : अररिया में इन दिनों चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है। बेखौफ चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला जिले के रहिका टोला की है, जहा

अररिया : एसपी आवास के पास चोरी की बड़ी वारदात, ज्वेलरी शॉप से 50 लाख के गहने चुरा ले गए चोर, सोती रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : अररिया में इन दिनों चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है। बेखौफ चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला जिले के रहिका टोला की है, जहां एसपी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित अररिया मार्केट कॉम्पलेक्स में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।


सोमवार की देर रात चोरों ने गहना ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाया। 6 की संख्या में आये चोरों ने घटना को अंजाम देते हुए करीब 50 लाख रुपये से अधिक के गहनों की चोरी कर ली। दुकान का शटर को काटने के लिए चोर अपने साथ गैस कटर लेकर पहुंचे थे। गैस कटर की मदद से चोरों ने शटर काट दिया और दुकान में घुस गये।


इस दौरान चोरों ने दुकान में रखे सोना और चांदी के 50 लाख से अधिक मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान में लोहे के बने मेन चेस्ट को भी गैस कटर से काटने की असफल कोशिश की। हालांकि चोरों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।


घटना की जानकारी मिलते ही अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर सुबोध कुमार समेत नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान का भी सहारा ले रही है।