ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

अररिया में खौफनाक वारदात, 13 साल के लड़के ने किया 7 साल के मासूम का मर्डर, लाश को शौचालय की टंकी में छुपाया

ARARIA : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अररिया जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है. जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वारदात

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अररिया जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है. जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वारदात सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है. दरअसल महज 13 साल के एक नाबालिग लड़के ने 7 साल के मासूम का मर्डर कर दिया. उसने गला दबाकर मासूम की जान ले ली. 


यह खौफनाक वारदात जिले के भरगामा थाना इलाके के पोठिया गांव की है. जहां 13 साल के एक नाबालिग लड़के ने 7 साल के मासूम का मर्डर कर दिया. हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. नाबालिग लड़के ने मर्डर करने के बाद मासूम की लाश को शौचालय की टंकी में छुपा दिया. आरोपी नाबालिग गांव का ही रहने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग ने पप्पू यादव के घर से मूंग की चोरी की थी. इसे रौनक ने देख लिया था. रौनक ने इसकी शिकायत अपने माँ-बाप से कर दी थी. रविवार की शाम उसने चॉकलेट का लोभ देकर रौनक को एकांत में ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी. 


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है. भरगामा थाना पुलिस  ने मासूम की शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. मृतक की मां ममता देवी ने आरोप लगाया कि उसी के गांव के ग्रामीण का नाबालिग बेटा उसके बेटे रौनक को चॉकलेट का लोभ देकर अन्यत्र कहीं लेजाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. ग्रामीणों की सख्ती से पूछताछ के बाद नाबालिग लड़के ने अपना गुनाह कबूला. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


टैग्स