ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

आरा में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, सुबह सवेरे पूर्व मुखिया को मारी गोली

ARA : इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां पुलिस के क्राइम कंट्रोल की कवायद को धत्ता बताते हुए बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.ताजा माम

आरा में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, सुबह सवेरे पूर्व मुखिया को मारी गोली
Anamika
2 मिनट

ARA : इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां पुलिस के क्राइम कंट्रोल की कवायद को धत्ता बताते हुए बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

ताजा  मामला आरा के नारायणपुर थाना इलाके के मड़नपुर गांव की है, जहां अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोली मार दी.गंभीर रुप से घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

 जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जब पूर्व मुखिया शौचालय में थे  तो उसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे तब तक पूर्व मुखिया निढाल होकर जमीन पर गिरे पड़े थे. 

परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. मामले  की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं अस्पताल में भर्ती पूर्व मुखिया की हालत गंभीर बताई जा रही है.