ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

आरा : BDO और CO को जान से मारने की कोशिश, ऑफिस में घुसे बदमाश, गाली-गलौज कर तोड़ा कंप्यूटर

ARA : भोजपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल भोजपुर के संदेश प्रखंड के बीडीओ और सीओ दहशत में है. दोनों को असामाजिक तत्वों ने जान से मारने की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : भोजपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल भोजपुर के संदेश प्रखंड के बीडीओ और सीओ दहशत में है. दोनों को असामाजिक तत्वों ने जान से मारने की कोशिश की. संदेश प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान क्रांतिवीर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ और सीओ सहित दर्जनभर कर्मियों को बंधक बनाकर उनके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


मामला भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड का है. जहां प्रखंड मुख्यालय पर क्रांतिवीर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता उग्र हो उठे और उन्होंने BDOऔर CO को बंधक बना लिया. उनके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की. इतना ही नहीं BDOऔर CO के मुताबिक उनको जान से मारने की भी कोशिश की गई. असामजिक तत्वों ने ऑफिस के कंप्यूटर और कई इम्पोर्टेंट डाक्यूमेंट्स को बर्बाद कर दिया. 


इस मामले को लेकर बीडीओ बिंदु कुमार ने क्रांतिवीर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्यराज कृष्ण पासवान सहित 50 कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. उनके अनुसार संदेश थाना क्षेत्र के काजीचक खंडोल गांव के क्रांतिवीर पार्टी अध्यक्ष ने धरना-प्रदर्शन के लिए आवेदन दिया था, पर पैक्स चुनाव की आचार संहिता का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी गई. इसके बावजूद भी 50 समर्थकों के साथ पारंपरिक हथियार के साथ प्रखंड सह अंचल ऑफिस पर प्रदर्शन किया. 


बीडीओ ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि बगैर अनुमति के कार्यकर्ताओं  के साथ धरना-प्रदर्शन किया. तालाबंदी करने के क्रम में सरकारी कंप्यूटर और सारे कागजात क्षतिग्रस्त कर दिया. इसी दौरान बीडीओ और सीओ के साथ गालीगलौज के साथ जान मारने का भी प्रयास किया गया. संदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुसार क्रांतिवीर पार्टी के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक तौर पर दोनों अफसरों को प्रताड़ित और अपमानित किया.

टैग्स