ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

आरा में बालू माफिया ने एक शख्स को मारी गोली, छापेमारी में जुटी पुलिस

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक बालू माफिया ने शख्स को गोली मार दी. इस घटना स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक बालू माफिया ने शख्स को गोली मार दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 


वारदात भोजपुर जिले के कोइलवर थाना इलाके की है. जहां महुई बालू घाट पर एक दबंग ने एक शख्स को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी व्यक्ति की पहचान सिमरिया गांव के रहने वाले रामसुंदर राय के रूप में की गई है. जख्मी ने किसी उपेंद्र नाम के व्यक्ति के ऊपर गोली मारने का आरोप लगाया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन कोइलवर थाना की टीम मौके पर पहुंची है. कोइलवर थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महुई बालू घाट पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे. इस दौरान एक बालू माफिया ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी. हालांकि उसे हाथ में गोली लगी है. जख्मी युवक को इलाजस के लिए आरा भेजा गया है. पुलिस टीम आरोपी युवक की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें