ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

आरा में 2 युवकों की हत्या, हर्ष फायरिंग में चली गोली, दूल्हे के पिता समेत 3 गिरफ्तार

ARA : बिहार में इन दिनों एक ओर जहां आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस हर्ष फायरिंग की घटनाओं से भी काफी परेशान हो चुकी है. ताजा मामला भोजपुर जिले का

आरा में 2 युवकों की हत्या, हर्ष फायरिंग में चली गोली, दूल्हे के पिता समेत 3 गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार में इन दिनों एक ओर जहां आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस हर्ष फायरिंग की घटनाओं से भी काफी परेशान हो चुकी है. ताजा मामला भोजपुर जिले का है, जहां हर्ष फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया और सिकरहटा थाना क्षेत्र के चंदा गांव में ये घटनाएं हुई हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया में हर्ष फायरिंग के विरोध पर युवक की गोली मार हत्या करने की घटना से अभी इलाके के लोग उबरे भी नहीं थे कि शनिवार की रात चंदा गांव में फिर इसी तरह की घटना हुई. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि चंदा गांव में कृष्णा पाल उर्फ ढोढा पाल की लड़की और विनोद पाल की बहन की बारात आई थी. बारात लगने के दौरान आतिशबाजी के साथ हर्ष फायरिंग भी हो रही थी. इसी दौरान संजीवन राम के करीब 19 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम को गोली लगी और उसकी मौत हो गई.


थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना है. हालांकि गोली किसने मारी, इस बारे में अभी कोई कुछ बता नहीं रहा है पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने दूल्हे के पिता समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. कुछ को हिरासत में भी लिया गया है.


उधर,  चंदा गांव के विनोद पाल के घर दोघरा गांव से बारात आयी थी. रात मे रात में दरवाजे पर बारात के समय जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही ही थी. तभी मौके पर मौजूद मुन्ना राम को पीछे से गोली लग गयी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में उसकी भी मौत हो गई. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें