ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

अपराधियों ने युवक के सिर में मारी गोली, पोखर के पास खून से सना मिला शव

CHAPRA: खबर सारण जिले की है, जहां दाउदपुर थाना अंतर्गत पिलुई गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक का शव गांव के प

अपराधियों ने युवक के सिर में मारी गोली, पोखर के पास खून से सना मिला शव
Desk
3 मिनट

CHAPRA: खबर सारण जिले की है, जहां दाउदपुर थाना अंतर्गत पिलुई गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक का शव गांव के पोखर के पास से बरामद किया गया है। सुबह में जब ग्रामीण पोखर की तरफ जा रहे थे तब देखा कि एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। जिसके साब सभी दौड़े-दौड़े पहुंचे। 


मृत युवक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह का 21 वर्षीय बेटा नीतेश कुमार सिंह से हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना अध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मामले की जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। 


बताया जाता है कि नितेश बीती रात तकरीबन 11 बजे घर से बाहर अपने दोस्तों के साथ निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया ये भी जा रहा है कि शराब माफियाओं से सांठगांठ को लेकर उसकी हत्या की गई है। मृतक की मां ने बताया कि बीती रात 11 के आसपास उसने नितेश को दूध पीने को कहा था, लेकिन वह घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद ही उसके मोबाइल पर किसी का फोन आयाम लेकिन उन्होंने अज्ञात नंबर देखकर फोन नहीं उठाया।


इसके कुछ देर बाद फिर से एक फोन आया तो उसकी मां ने फोन उठा लिया। व्यक्ति ने पूछा नीतेश घर पर हैं, मां में जवाब दिया हां घर पर ही हैं। लेकिन कुछ देर बाद जब वह घर के बाहर नितेश को देखने पहुंची तो वह अपने बिस्तर पर नहीं था। इसके बाद देर रात तक जब वो घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने नितेश और अज्ञात नंबर से आए फोन पर कॉल किया। लेकिन उसकी कोई भी जानकारी नहीं मिली। तब तक गांव वालों ने बताया की नीतेश की हत्या कर दी गई है। वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। और आसपास के लोगो से जानकारी जूता रही है। 


टैग्स