ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

अपराधियों ने मुखिया को मारी गोली, ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग

MOTIHARI : बिहार में कोरोना संकट के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में कोरोना संकट के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. क्रिमिनलों ने एक मुखिया को गोली मार दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी इलाके की है. जहां बंजरिया पंचायत के मुखिया को अपराधियों ने गोली मार दी है. गोली लगने के कारण मुखिया की हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी मुखिया की पहचान छबीला सिंह के रूप में की गई है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रहमानिया मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया.


इस बड़ी वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की तफ्तीश कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता