ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

अपराध नियंत्रण के लिए मिलकर काम करेगी बिहार-यूपी पुलिस, वांटेड अपराधियों की लिस्ट तैयार

PATNA : बिहार और यूपी के सीमावर्ती इलाकों में अपराध को अंजाम देने वाले बदमाशों की अब शामत आने वा

अपराध नियंत्रण के लिए मिलकर काम करेगी बिहार-यूपी पुलिस, वांटेड अपराधियों की लिस्ट तैयार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार और यूपी के सीमावर्ती इलाकों में अपराध को अंजाम देने वाले बदमाशों की अब शामत आने वाली है। सीमावर्ती इलाकों में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश की पुलिस साथ मिलकर काम करने वाली है। इसके लिए दोनों ही राज्यों की पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय दुर्दांत अपराधियों की सूची बना ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। 


दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार और बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में बिहार के एडीजी विधि-व्यवस्था संजय सिंह और एडीजी सीआइडी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।बैठक में मुख्य रुप से क्रास बार्डर अपराध पर लगाम लगाने को लेकर चर्चा हुई।


बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अपराध को अंजाम देने के बाद अपराधी अक्सर भागकर दूसरे राज्य में शरण ले लेते हैं। ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने के दोनों राज्यों के वांटेड अपराधियों की सूची अदला-बदली की गई। दोनों ही राज्यों के पुलिस आपसी समन्वय स्थापित कर इन कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी। दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों के एसपी और थानेदारों को भी अपराध नियंत्रण के लिए बैठक कर रणनीति बनाने का निर्देश दिया गया है।