ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

अपनी ही बेटी की सहेली के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

RAJGIR: खबर राजगीर से आ रही है, जहां थाना इलाके में एक अधेड़ ने अपनी ही बेटी की 13 साल की सहेली के साथ दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की सुचना मिलते ही पीड़िता के

अपनी ही बेटी की सहेली के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी
Desk
3 मिनट

RAJGIR: खबर राजगीर से आ रही है, जहां थाना इलाके में एक अधेड़ ने अपनी ही बेटी की 13 साल की सहेली के साथ दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की सुचना मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्तपताल लाया गया है। इस घटना के बाद आरोपी जयराम राजवंशी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


बताया जाता है कि आरोपी जयराम राजवंशी की धमकी के डर से परिवार वाले उसकी शिकायत दर्ज नहीं करवा रहे थें। जब मोहल्ले वालों ने पीड़ित परिवार लोगो को समझाया तब जाकर परिवार वाले घटना के एक सप्ताह बाद इसकी शिकायत लेकर थाना पहुंचे। पीड़िता के परिवार ने बताया कि एक सप्ताह पहले बच्ची अपनी सहेली के घर गई थी। जहां सहेली के पिता जयराम राजवंशी ने उसे कहा कि उसकी बेटी बकरी लाने बाहर गई हुई है। जब काफी देर तक सहेली नहीं आयी तो पीड़िता घर वापस लौटने लगी। जिसके बाद अधेड़ ने घर में अकेला होने का फायदा उठाकर बच्ची को कमरे में ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। 


इस घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत देख परिवार वाले हैरान रह गए। रोते हुए बच्ची ने माता-पिता को सहेली के पिता की सारी करतूत बताई। जब परिवार वाले आरोपी के पास पहुंचे तो उसने परिजनों को ही उल्टा धमकी दे दिया की अगर किसी को कुछ बताया तो पूरे परिवार को मार देगा। जिसके कारण परिजन चुप हो गए, लेकिन जब ग्रामीणों ने हौसला दिया तब एक सप्ताह बाद इसकी शिकायत लेकर सभी ठाणे पहुंचे। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों से अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने का  पुलिस ने आश्वाशन दिया है।  


टैग्स