ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

अपहरण के बाद BPSC पास शिक्षक का पकड़ौआ विवाह, शादी से इनकार करने पर की गई पिटाई, बंदूक की नोक पर जबरन शादी

VAISHALI: वैशाली में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। BPSC से नियुक्त शिक्षक का जबरन शादी कराने के उद्धेश्य से अपहरण कर लिया गया। जब शिक्षक ने शादी से इनकार किया तब उसकी जम

अपहरण के बाद BPSC पास शिक्षक का पकड़ौआ विवाह, शादी से इनकार करने पर की गई पिटाई, बंदूक की नोक पर जबरन शादी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: वैशाली में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। BPSC से नियुक्त शिक्षक का जबरन शादी कराने के उद्धेश्य से अपहरण कर लिया गया। जब शिक्षक ने शादी से इनकार किया तब उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिस्टल के नोक पर गुरुजी का पकड़ौआ विवाह करा दिया गया। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। स्कूल के प्रधानाध्यापक और परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगवा शिक्षक और दुल्हन को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार BPSC से नवनियुक्त शिक्षक गौतम की तैनाती वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई। बुधवार की शाम 3 बजे बोलेरो सवार अपराधियों ने शिक्षक का पकड़ौआ विवाह के लिए अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं ने अगवा शिक्षक की जमकर पिटाई की और जबरन शादी करवा दिया। शिक्षक की पहचान महेया मालपुर गांव निवासी स्व. सत्यनारायण राय के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है जिसका अपहरण पकड़ौआ विवाह को लेकर किया गया। 


परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। घटना से गुस्साएं लोगों ने महुआ-ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अगवा शिक्षक को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ तब जाकर यातायात बहाल हो सका।


गुरुवार की सुबह तक अगवा शिक्षक का पता नहीं चलने पर लोग भी उग्र हो गये। शिवना चौक के पास सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर अपराधियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। एक बार फिर पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने अगवा शिक्षक और एक लड़की को बरामद किया है। दोनों पर थाने पर लाया गया है। 


परिजनों का आरोप है कि रेपुरा गांव निवासी राजेश राय ने अपने सगे-संबंधियों के साथ मिलकर शिक्षक गौतम कुमार का हथियार के बल पर  अपहरण किया फिर पिस्टल दिखाकर अपनी पुत्री चांदनी से पकड़ौआ विवाह करा दिया। शादी करने से इनकार करने पर शिक्षक के साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने भी थाने में आवेदन देकर ड्यूटी के दौरान शिक्षक का अपहरण करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वही परिजनों के तरफ से भी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

अपहरण के बाद BPSC पास शिक्षक का पकड़ौआ विवाह, शादी से इनकार करने पर की गई पिटाई, बंदूक की नोक पर जबरन शादी


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता