ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

अपहरण के 3 दिन बाद रोहतास में कारोबारी बरामद, बेगूसराय में शिक्षक का अपहरण

ROHTAS: तीन दिन पहले रोहतास में मैरिज हॉल के मालिक का अपहरण कर लिया गया था। जिसे पुलिस ने कैमूर के कुदरा से बरामद किया है। वही बेगूसराय में स्कूल से घर लौटने के दौरान बाइक सवार शिक

अपहरण के 3 दिन बाद रोहतास में कारोबारी बरामद, बेगूसराय में शिक्षक का अपहरण
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ROHTAS: तीन दिन पहले रोहतास में मैरिज हॉल के मालिक का अपहरण कर लिया गया था। जिसे पुलिस ने कैमूर के कुदरा से बरामद किया है। वही बेगूसराय में स्कूल से घर लौटने के दौरान बाइक सवार शिक्षक को स्कॉर्पियों सवार अपराधियों ने अगवा कर लिया है। इस घटना से बेगूसराय में हड़कंप मचा हुआ है। 


सबसे पहले हम बात पुलिस की कामयाबी की करते हैं। 3 दिन पहले जिस मैरिज हॉल के कारोबारी मुन्ना चौधरी का अपहरण अपराधियों ने पैसे के लिए कर लिया था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मुन्ना चौधरी को कैमूर जिले के कुदरा से बरामद किया गया है।


बताया जाता है कि 5 मार्च को फिरौती के लिए बदमाशों ने दरीगांव थाना क्षेत्र के एनएच के पास से मुन्ना चौधरी को अगवा कर लिया था। अपहरण के बाद बदमाशों ने परिजनों से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। इसकी जानकारी जब परिजनों ने पुलिस को दी तब अलग-अलग टीम बनाकर पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी। जिसके बाद पुलिस ने फिरौती मांगने वाले एक अपराधी अमित कुमार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर से गिरफ्तार किया। 


अमित कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने कैमूर जिले के कुदरा में छापेमारी कर एक कमरे में बंद करके रखे गये मुन्ना चौधरी को बरामद कर लिया। गिरफ्तार अमित कुमार की निशानदेही पर उसके अन्य छह साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक देसी पिस्टल और एक सफारी गाड़ी बरामद किया गया है। इस अपहरण कांड का मास्टर माइंड वैशाली के जंदाहा थाना इलाका के मरई गांव का रहने वाला सत्यम पांडेय था उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


मैरिज हॉल कारोबारी मुन्ना चौधरी की कुशल वापसी से परिजनों में खुशी की लहर देखी जा रही है। अपहरण के बाद से घर में मातम का माहौल बना हुआ था। फिरौती की मांग के बाद परिवार वाले काफी सदमें में थे। मुन्ना चौधरी की रिहाई से इलाके के लोग भी काफी खुश है। परिवार वाले पुलिस की इस कार्रवाई से काफी खुश है और धन्यवाद रहे हैं। 


अब बात बेगूसराय की करते है जहां एक शिक्षक का अपहरण कर लिया गया है। घटना बलिया थाना के हुसैनीचक ढाला की है जहां एनएच-31 से बाइक पर सवार होकर एक शिक्षक स्कूल से घर लौट रहा था तभी स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने शिक्षक को अगवा कर लिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इन घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अब वे एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रोहतास से अगवा मैरिज हॉल के मालिक को पुलिस ने बरामद कर लिया है वही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब देखना यह होगा कि बेगूसराय से अगवा टीचर की बरामदगी पुलिस कब तक कर पाती है।