ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

पुलिस रिमांड में नहीं टूटे अनंत सिंह, वापस गए बेउर

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की रिमांड अवधि रविवार की शाम खत्म हो गई। पुलिस को विधायक से पूछताछ के लिए 2 दिन की रिमांड मिली थी। बाहुबली विधायक को पूछताछ के लिए पुलिस

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की रिमांड अवधि रविवार की शाम खत्म हो गई। पुलिस को विधायक से पूछताछ के लिए 2 दिन की रिमांड मिली थी। बाहुबली विधायक को पूछताछ के लिए पुलिस पटना के महिला थाने लेकर आई थी जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई। 

पुलिस रिमांड में अनंत सिंह से तकरीबन तीन दर्जन सवाल पूछे गए। सूत्र बताते हैं कि अनंत सिंह ने इन सभी सवालों का जवाब बड़ी चालाकी के साथ दिया। पुलिस के ज्यादातर सवालों के जवाब में अनंत सिंह ने यह कहकर बचाव किया कि 'वह इस बारे में नहीं जानते' या 'उन्हें नहीं पता'। पुलिस रिमांड में अनंत सिंह से की गई पूछताछ पर कोई अधिकारिक तौर पर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन खबरों के मुताबिक अनंत सिंह ने 2 दिनों की पुलिस रिमांड चुप्पी साध कर झेल ली है। 

पुलिस ने अनंत सिंह से वायरल ऑडियो मामले में पूछताछ की है। आपको बता दें कि पंडारक के कुख्यात भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के आरोप में अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एक वायरल ऑडियो के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसकी जांच एफएसएल से कराई जा चुकी है। एफएसएल की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि वायरल ऑडियो में अनंत सिंह की आवाज है।

टैग्स