ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, केस मैनेज करने के नाम पर ले रहा था नजराना

DUMKA: झारखंड में भ्रष्टातार के खिलाफ एसीबी का एक्शन लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर एसीबी की टीम ने एक दारोगा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। इस मामले में एसी

ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, केस मैनेज करने के नाम पर ले रहा था नजराना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DUMKA: झारखंड में भ्रष्टातार के खिलाफ एसीबी का एक्शन लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर एसीबी की टीम ने एक दारोगा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। इस मामले में एसीबी ने दारोगा के एक सहयोगी को भी अरेस्ट किया है।


दरअसल, जरमुंडी थाना में तैनात एएसआई राजकुमार सिंह को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एएसआई एक मामले में पीड़ित को राहत दिलाने का झांसा देकर 10 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।


एसीबी की टीम ने दारोगा के एक सहयोगी स्वरूप सिन्हा को भी अरेस्ट किया है। स्वरूप एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। अभिषेक कुमार की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, अभिषेक कुमार के ऊपर बिजली चोरी का केस दर्ज हुआ था। आरोपी दारोगा और उसके साथी पैसों के लिए उसके ऊपर लगातार दबाव बना रहे थे। दारोगा 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जिसके बाद अभिषेक ने इसकी शिकायत एसीबी से की। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा।