ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

अब गोपालगंज में दरिंदगी: आशिक मंसूरी औऱ उसके साथियों ने 13 साल की बच्ची के साथ रेप कर वीडियो वायरल किया

PATNA: झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड को लेकर हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच बिहार के गोपालगंज में 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. 13 साल की ल

अब गोपालगंज में दरिंदगी: आशिक मंसूरी औऱ उसके साथियों ने 13 साल की बच्ची के साथ रेप कर वीडियो वायरल किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड को लेकर हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच बिहार के गोपालगंज में 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. 13 साल की लड़की के साथ तीन दरिंदों ने पहले रेप किया और फिर उसका वीडियो वायरल कर दिया है. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस की नींद टूटी है. पुलिस कह रही है कि रेप करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरा आरोपी नाबालिग है औऱ इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 


वाकया गोपालगंज के भोरे का है. घटना के संबंध में मिल रही जानकारी के मुताबिक 13 साल की एक लड़की गांव के बाहर मक्के के खेत में काम करने गयी थी. वहीं, उसके साथ तीन दरिंदों ने रेप किया. रेप के दौरान दरिंदे उसका वीडियो भी बनाते रहे. रेप के इस वीडियो को वायरल भीं कर दिया गया. पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि दबंग आरोपियों ने पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस तब एक्शन में आयी जब रेप का वीडियो वायरल हो गया.


इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस को दिये गये बयान में बच्ची ने कहा है कि वह मक्के के खेत में काम करने गई थी. इसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहुंचे और उसका मुंह दबाकर मक्के के खेत के बीच में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि  दरिंदों ने इसका वीडियो भी बना लिया औऱ धमकी दिया था कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे. रेप के बाद  घर लौट कर पीड़िता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी. 


आरोपियों ने उसके बाद पीडित परिवार को धमकी दी थी कि अगर पुलिस के पास गये तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जायेगा. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आयी है. इस मामले में रेप करने वाले आशिक मंसूरी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी आशिक मंसूरी गोपालगंज के ही लुहसी गांव का रहने वाला है.


घटना के संबंध में गोपालगंज एसपी आनंद कुमार ने मीडिया को बताया कि रेप औऱ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तारी कर लिया है. दोनों के पास से वायरल वीडियो और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है. इस घटना का एक औऱ आऱोपी फरार है लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एसपी ने कहा कि इस घटना का स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को सख्त सजा दिलायी जायेगी.