ब्रेकिंग
Bihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांगBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग

आलू-प्याज व्यवसायी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, रास्ते के विवाद के बाद हथौड़ी से सिर पर किया था हमला

MUZAFFARPUR: रास्ते के विवाद को लेकर 12 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के आलू और प्याज व्यवसायी की हथौड़ी से मारकर हत्या की गयी थी। व्यवसायी शंभू साह की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है

आलू-प्याज व्यवसायी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, रास्ते के विवाद के बाद हथौड़ी से सिर पर किया था हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: रास्ते के विवाद को लेकर 12 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के आलू और प्याज व्यवसायी की हथौड़ी से मारकर हत्या की गयी थी। व्यवसायी शंभू साह की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी रोशन उर्फ टंटू को गिरफ्तार किया है। 


घटना 12 अप्रैल की है जहां काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक रोड के पास जब शंभू साह अपनी साइकिल से सब्जी लाने के लिए जा रहा था तभी रोशन ने उस पर हथोड़ी से हमला कर दिया। जिससे शंभू शाह बुरी तरह घायल हो गये। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


टाउन ASP भानु प्रताप सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि रास्ते की विवाद को लेकर दोनों तरफ़ से गाली-गलौज और झड़प हुई थी जिसके बाद आरोपी रोशन कुमार उर्फ टंटू ने व्यवसायी शंभू साह के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने आनन फानन से घायल शंभू साह साह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शंभू साह को SKMCH रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान ही 13 मई को उनकी मौत हो गयी। काज़ी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते कार्यवाई शुरू की और मुख्य आरोपी रोशन उर्फ टंटू को गिरफ्तार किया।