ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

आग उगल सकती है अनंत सिंह के घर से बरामद AK-47, पुलिस ने लदमा से किया था जब्त

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी हुई एक और बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल एफएसएल की जांच में अनंत सिंह के घर से बरामद AK-47 पूरी तरह कारगर है. एफएसएल की ओर से जो जांच रिपो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी हुई एक और बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल एफएसएल की जांच में अनंत सिंह के घर से बरामद AK-47 पूरी तरह कारगर है. एफएसएल की ओर से जो जांच रिपोर्ट पटना पुलिस को सौंपी गई है. उसके मुताबिक राइफल में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है और इससे ताबड़तोड़ गोलियां दागी जा सकती हैं. यानी कि बाहुबली के घर से जब्त AK-47 आग उगल सकती है. 


एफएसएल की टीम बरामद एके 47 राइफल की जाँच कर रही थी. टीम ने जांच के क्रम में बैलिस्टिक शाखा के विशेषज्ञों की निगरानी में इससे फायरिंग भी की. AK-47 के सभी कल-पुर्जों की भी जांच की गई. एफएसएल के एक्सपर्ट ने जांच में पाया कि अनंत सिंह के घर से बरामद एके 47 आग उगलने में सक्षम है. जिसे बाहुबली के लदमा स्थित उनके पैतृक गांव से तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद किया था. 


बता दें कि इस मामले में अनंत सिंह ने दिल्ली की एक अदालत में सरेंडर किया था. बाहुबली विधायक अभी पटना बेउर जेल में बंद हैं. आज न्यायालय में पेशी के बाद बाढ़ कोर्ट ने उनका केस पटना कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया. बताया जा रहा है कि जिला जज और डीएम के आदेश पर अनंत सिंह के केस को बाढ़ कोर्ट से पटना कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है. बेउर जेल में न्यायायिक हिरासत में बंद मोकामा विधायक के केसों की सुनवाई अब पटना कोर्ट में होगी. उधर दूसरी ओर बाहुबली अनंत सिंह के चार्जशीट दायर करने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. माना जा रहा है कि जल्द ही पटना पुलिस चार्जशीट दायर करने की तैयारी में है. पुलिस एफएसएल रिपोर्ट को सबसे ठोस साबुत मान रही है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें