ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Crime News: राजधानी में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से निकलकर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी (property dealer murder) को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला। करीब 10 राउंड से अधिक ह

Crime News: राजधानी में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से निकलकर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी (property dealer murder) को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला। करीब 10 राउंड से अधिक हुई गोलीबारी(firing) से पूरा इलाका दहल उठा। जमीन कारोबारी अपनी स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी नामकुम इलाके में बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।


मृतक जमीन कारोबारी की पहचा उलिहातु के रहने वाले मधु राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन कारोबारी मधु राय अपनी स्कूटी पर सवार होकर टाटीसिल्वे से रामपुर जा रहे थे, तभी नामकुम में अपराधियों ने कारोबारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी, जहां गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।


पूरे मामले पर डीएसपी हेडक्वार्टर अमर कुमार पांडेय ने बताया है कि जिस तरह से हत्याकांड के अंजाम दिया है उससे स्पष्ट है कि अपराधियों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।