ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

शराब के बाद गांजा तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, एम्बुलेंस से 78 kg गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी के हरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक एंबुलेंस से 78 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह खेप नेपाल से लाई जा रही थी।

bihar
एम्बुलेंस से गांजा की तस्करी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब तस्करी के नए-नए हथकंडे धंधेबाज अपना रहे हैं और पकड़े भी जा रहे हैं। इसके बावजूद भी ये लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब तस्कर  गांजा की तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। गांजा तस्करी के लिए धंधेबाजों ने एंबुलेंस का सहारा लिया है।


जिस एम्बुलेंस का इस्तेमाल लोग मरीज को अस्पताल तक ले जाने में करते हैं, उस एम्बुलेंस का उपयोग धंधेबाज गांजा की तस्करी में कर रहे हैं। इस बात की गुप्त सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी की और मौके से एम्बुलेंस को बरामद किया। जिसमें रखे 78 किलो गांजा की खेप और तीन गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। 


मोतिहारी के हरपुर थाना क्षेत्र के बड़वा पेट्रोल पंप के पास से एंबुलेंस को जब्त किया गया है। 78 किलो गांजा की खेप नेपाल से लाई जा रही थी। वहीं पुलिस ने गांजा  तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांजा तस्कर की पहचान रक्सौल के हरदिया के जाकिर खान, कादर खान और नट्टू खान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. । तीनों गांजा तस्कर से पूछताछ की जा रही है।  इन तीनों की निशानदेही पर मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है। 


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट