ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

6 महीने के बच्चे को तलवार से काटा, दुधमुंहे बेटे के शव से लिपटकर रोती रही मां

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां 6 महीने के मासूम की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है। हमलावर अपराधी पिता को मारना चाहता था। लेकिन हमले के वक्त मासूम अपने पिता की गोद म

6 महीने के बच्चे को तलवार से काटा, दुधमुंहे बेटे के शव से लिपटकर रोती रही मां
Desk
3 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां 6 महीने के मासूम की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है। हमलावर अपराधी पिता को मारना चाहता था। लेकिन हमले के वक्त मासूम अपने पिता की गोद में था। हमलावर ने जैसे ही पिता पर हमला किया वो झुका गया और तलवार का दूसरा वार मासूम के ऊपर लग गया। जिससे मासूम बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल इलाके का है। 


बताया जाता है कि देर रात नकाबपोश बदमाशों ने बच्चे के पिता राजा पटेल की हत्या करने आया था। तलवार से बदमाशों ने पहला वार बच्चे के पिता पर किया। हमले के बाद उसके सिर और गर्दन से खून निकलने लगा। तभी नकाबपोश बदमाश ने दूसरा वार किया। जिससे बच्चे के सिर पर तलवार लग गई। इसी दौरान बदमाश पूल से 20 फीट नीचे कूद गया। नीचे रेलवे लाइन पर एक ट्रेन रुकी हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रेन से फरार हो गया। 


इस घटना के बाद परिजन बच्चे को लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए। बच्चे की स्तिथि गंभीर देख कर वहां से SKMCH रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चा माहिर कुमार महज 6 महीने का था। घटना के बाद पुरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। बच्चे को देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट गई। इस घटना की सुचना मिलते ही थानेदार सत्येंद्र सिन्हा और सब इंस्पेक्टर शशि भगत ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृत बच्चे के पिता राजा के बयान पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 



मृतक के पिता राजा ने बताया कि उसके पिता को पैरालाइसिस अटैक था। इसलिए उन्हें चलने में दिक्कत आती है। उनके लिए व्हीलचेयर खरीदने के लिए  बेटे को गोद में लेकर मोतीझील जा रहा था। जैसे ही वो पूल पर पंहुचा तभी एक नकाबपोश व्यक्ति हाथ में तलवार लिए आया और उसपर जोरदार वार कर दिया। वह किसी तरह बच गया। लेकिन, दूसरे वार में उसके बच्चे की मौत हो गयी। राजा ने बताया कि हमलावर ने अपना चेहरे गमछा से ढंका हुआ था। इसलिए उसे नहीं पहचान पाया। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है। 



टैग्स