ब्रेकिंग
Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल

6 महीने के बेटे के साथ सो रही थी महिला, जबरन घर में घुसकर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

DARBHANGA: बिहार में अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। यही कारण है कि ये आए दिन अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुल

6 महीने के बेटे के साथ सो रही थी महिला, जबरन घर में घुसकर 3 युवकों ने किया गैंगरेप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। यही कारण है कि ये आए दिन अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के दरभंगा जिले से आ रही हैं जहां एक घर में घुसकर तीन बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये।


 22 साल की विवाहिता घर में अपने 6 महीने के बच्चे के साथ सो रही थी। उस समय पति घर में मौजूद नहीं था वो किसी काम से बाहर गया हुआ था। तभी तीन युवक जबरन घर में घुस गये और डरा-धमकाकर बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके के फरार हो गये। घटना सदर थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार की देर रात तीन युवकों ने विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवक एक ही गांव का रहने वाला है जिसकी उम्र 20 साल से 30 साल के बीच है। इनमें दो शादीशुदा और जबकि एक अविवाहित है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


पीड़िता ने घटना की जानकारी फोन पर पति को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पति ने देर रात थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पीड़िता के बयान के बाद एक जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को धड़ दबोचा। तीनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को जेल भेजने में लगी है।