ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंगनेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतBIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंगनेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौत

6 लाख लूटकर भाग रहे थे लुटेरे, एक धराया, ग्रामीणों ने कर दी जमकर पिटाई

MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां कुमारखंड थाना इलाके के टिकुलिया बाजार में अपराधियों ने किराना व्यवसायी से 6 लाख लूट लिए। वहीं रुपये लूटकर भाग रहे अपराधियों को आक्रोशित ग्रामीणों

6 लाख लूटकर भाग रहे थे लुटेरे, एक धराया, ग्रामीणों ने कर दी जमकर पिटाई
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां कुमारखंड थाना इलाके के टिकुलिया बाजार में अपराधियों ने किराना व्यवसायी से 6 लाख लूट लिए। वहीं रुपये लूटकर भाग रहे अपराधियों को आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ कर धर दबोचा और ग्रामीणों के हत्थे चढ़े एक अपराधी की आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने अपराधी की एक मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया। 



बताया जा रहा है कि मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत टिकुलिया चौक पर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक किराना व्यवसाई रामनरेश पौदार से हथियार के बल पर 6 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया और इस दौरान व्यवसाई के शोर-शराबा करने पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई भीड़ को देख अपराधी हवाई फायर करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक अपराधी को दबोच लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पहले तो अपराधी की जमकर पिटाई कर दी। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों के द्वारा बीच-बचाव भी किया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन जब तक पुलिस आती तब तक आक्रोशित भीड़ अपराधी की जमकर धुनाई कर दी और मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। 



सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ के चंगुल से अपराधी को छुड़ा कर अपने कब्जे में ले लिया और इलाज के लिए कुमारखंड सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों में अपराधियों के प्रति काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अन्य अपराधियों की भी तलाश जारी है। 

टैग्स