ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट

55 लाख के रेडिमेड कपड़े की लूट का खुलासा: 5.60 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार, कपड़ों से भरा ट्रक भी बरामद

MUZAFFARPUR: कोलकाता से नरकटियागंज के लिए निकले 55 लाख रुपए के कपड़े रास्ते में ही गायब हो गए। कपड़ों को ट्रक के जरीये कोलकाता से मोतिहारी और नरकटियागंज भेजा गया था लेकिन ट्रक वहां

 55 लाख के रेडिमेड कपड़े की लूट का खुलासा: 5.60 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार, कपड़ों से भरा ट्रक भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: कोलकाता से नरकटियागंज के लिए निकले 55 लाख रुपए के कपड़े रास्ते में ही गायब हो गए। कपड़ों को ट्रक के जरीये कोलकाता से मोतिहारी और नरकटियागंज भेजा गया था लेकिन ट्रक वहां नहीं पहुंची। जिसके बाद ट्रांसपोर्ट मालिक पवन कुमार मिश्रा ने मनियारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही मनियारी पुलिस और स्पेशल टीम जांच में जुटी थी। 


इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। रिमांड पर लेकर जब गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की गई जिसके बाद कैश समेत लूटे गए सामान को वैशाली से बरामद किया गया। एसएसपी राकेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि कोलकाता से रेडिमेड कपड़ा ट्रक पर लोडकर मोतिहारी और नरकटियागंज के लिए चला था। 


उसमे करीब 55 लाख का रेडिमेड कपड़ा था। 6 अक्टूबर तक उक्त गाड़ी अपने गणतव्य स्थान मोतिहारी, नरकटियागंज नहीं पहुँची। जिसके बाद शिव शक्ति ट्रासपोर्ट के मालिक ने मनियारी थाने में एफआईआर दर्ज कराया। एफआईआर दर्ज होते ही गाड़ी मालिक शैयद गुरफान अली उर्फ पिंकु व मो० शैयद हमजा अली उर्फ अजमा अली, गाड़ी चालक अलतामश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 


वैशाली जिले के बलिगाँव थाने की मदद से गाड़ी मालिक के घर पर छापेमारी की गयी। छापेमारी में मो० शैयद हमजा अली उर्फ अजमा अली, ट्रक चालक अलतमश को गिरफतार कर जेल भेजा गया। ट्रक चालक अलतमश को पुलिस ने रिमांड पर लिया उसी की निशानदेही पर पिंकु के होटल पर छापेमारी की गयी। जहां से मो० शैयद बकास अली के यहां से चालक से छीना गया मोबाईल बरामद हुआ। इसके बाद मो० शैयद हमजा अली उर्फ अजमा अली को रिमांड पर लिया गया। उससे पूछताछ की गई। 


पूछताछ के आधार पर हमजा अली के घर में बिछे पलंग से 5 लाख 60 हजार कैश, गाडी में लोडेड रेडिमेड कपड़ा। उमेश कुमार के मुर्गी फार्म से 111 बोरा प्लास्टिक, 32 गेठिया, मनोज कुमार के भर्ती पुर स्थित दुकान से 12 जूट का मंगा बोरा, रेडिमेड कपड़ा का खुला गेठिया, ऋषि वस्त्रालय के मालिक विवेक कुमार के घर से 12 प्लास्टिक भंगा बोरा रेडिमेड कपड़ा का गेठिया खुला और एक कपड़ा का बोरा खुला कुल 13 गेठिया बरामद किया गया.कांड में लूटी गई उक्त ट्रक करजा थाना से बरामद किया गया है। 


इस कांड में लूटी गई कुल रेडिमेड कपड़ा का 80 प्रतिशत सामान और पांच लाख 60 हजार कैश बरामद हो चुका है। शेष रेडिमेड कपड़ों की बरामदी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हमजा अली उर्फ अजमा अली सा० हसन सराय थाना बलिगोंव जिला वैशाली, मो० अलतमस, मो० वकास अली, उमेश कुमार सा0 अप्रैल थाना बलिगाँव जिला वैशाली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

 55 लाख के रेडिमेड कपड़े की लूट का खुलासा: 5.60 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार, कपड़ों से भरा ट्रक भी बरामद

 55 लाख के रेडिमेड कपड़े की लूट का खुलासा: 5.60 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार, कपड़ों से भरा ट्रक भी बरामद


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता