ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

5 युवक मिलकर युवती को कर रहे थे ब्लैकमेल, यौन शोषण की सूचना पर पुलिस ने दो को दबोचा

DESK:एक होटल से लड़की के साथ दो लड़कों को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा कि अश्लील वीडियो के जरिए 5 दोस्त बार-बार लड़की को होटल में बुलाते थे। शेखपुरा जिले के सिनेमा रोड स्थित एक

5 युवक मिलकर युवती को कर रहे थे ब्लैकमेल, यौन शोषण की सूचना पर पुलिस ने दो को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:एक होटल से लड़की के साथ दो लड़कों को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा कि अश्लील वीडियो के जरिए 5 दोस्त बार-बार लड़की को होटल में बुलाते थे। शेखपुरा जिले के सिनेमा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी के बाद मामला उजागर हुआ। एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि युवती से शोषण के मामले में बंगाली पर इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार और लक्षण यादव के रूप में हुई है।


क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कई दिनों तक उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। यही नहीं उसका यौन शोषण किया जा रहा था। आरोपियों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लड़की ने पुलिस ने होटल से फोन कर इस बात की जानकारी दी थी। पीड़िता ने दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 


मिली जानकारी के अनुसार बंगालीपर मुहल्ले का एक युवक ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर होटल में उससे शारीरिक संबंध बनाया और इस दौरान अपने साथियों से कहकर वीडियो भी बनावाया। वीडियो बनाने के बाद पांचों मिलकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा और उसका यौन शोषण करता रहा। कई दिनों से यह पीड़ा युवती झेल रही थी।


 युवकों के रवैय्ये से परेशान होकर उसने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। तीनों अब भी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है। 

टैग्स