ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

5 लाख की रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार

BHAGALPUR: रविवार की शाम में भागलपुर के सुल्तानगंज थाना के महज कुछ ही दूरी पर सब्जी बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बाइक सवार बेखौफ दो अपराधियों ने एक दुकान पर आकर

5 लाख की रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 BHAGALPUR: रविवार की शाम में भागलपुर के सुल्तानगंज थाना के महज कुछ ही दूरी पर सब्जी बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बाइक सवार बेखौफ दो अपराधियों ने एक दुकान पर आकर फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान झालमुरी दुकानदार बाल  बाल बच गये। अपराधियों ने दुकानदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी जब दुकानदार रोहित कुमार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तब वे दुकान पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। वहीं दुकानदार रोहित कुमार ने बताया को दो अपराधी मोटरसाइकिल से आये थे और 5 लाख रुपये को रंगदारी मांगे नही देने पर जान मारने की धमकी देते हुए दो राउंड गोली फायरिंग करते हुए निकल गये। 


वही स्थानीय लोगों की माने तो कुख्यात अपराधी फुटवा चौधरी ने झालमुरी दुकानदार से रंगदारी मांगने आये थे और नहीं देने पर फायरिंग करने लगे। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कुख्यात फुटवा चौधरी का दहशत सुल्तानगंज इलाके में चढ़ कर बोल रहा है। उस पर कई संगीन मामले दर्ज है वह आए दिन इलाके में गोलीबारी की घटना को अंजाम देता आ रहा है। 


वहीं घटना को लेकर विधी व्यवस्था डीएसपी डॉ कुमार गौरव ने बताया को घटना की जानकारी मिली है सुल्तानगंज थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर भेजा गया और घटना की सत्यता पता कर उचित करवाई करने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोग फुटवा चौधरी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इलाके के दुकानदारों में इसे लेकर दहशत का माहौल है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता