ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत

4 महीने से फरार राजस्व कर्मचारी को जमुई पुलिस ने लखीसराय से पकड़ा, हो सकता है बड़ा खुलासा

JAMUI: जमुई जिला मुख्यालय में फर्जी राजस्व कार्यालय चला रहे एक फर्जी राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी के चार महीने बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित राजस्व कर्मचारी सिया शरण को गिरफ्त

4 महीने से फरार राजस्व कर्मचारी को जमुई पुलिस ने लखीसराय से पकड़ा, हो सकता है बड़ा खुलासा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई जिला मुख्यालय में फर्जी राजस्व कार्यालय चला रहे एक फर्जी राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी के चार महीने बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित राजस्व कर्मचारी सिया शरण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र से गुरुवार को सियाशरण यादव को गिरफ्तार किया है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद दिखने लगी है।


गौरतलब है कि बीते 1 सितंबर को जमुई जिला मुख्यालय के बाईपास रोड स्थित एक किराए के लॉज में फर्जी तरीके से चलाए जा रहे अंचल कार्यालय में छापेमारी कर अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने एक फर्जी राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया था. बीते 1 सितंबर 2023 को अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने जिला मुख्यालय के बायपास रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के पास जंगी सिंह लॉज में छापेमारी कर अशोक यादव को गिरफ्तार किया था. 


इस मामले में छापेमारी दल ने मौके से राजस्व कर्मचारी का डिजिटल सिग्नेचर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, 36 लगान रसीद, 20 हजार रुपए नकद, चौड़ीहा, अगहरा तथा दौलतपुर पंचायत के गैरमजरुआ जमीन से संबंधित पंजी, राजस्व कर्मचारी के समक्ष दाखिल आपत्ति संबंधी पंजी, रजिस्टर टू की मूल प्रति, अंचल कार्यालय जमुई का डॉकेट तथा अवैध वसूली संबंधित दो डायरी बरामद किया था।


मामले में एएसडीएम मनोज कुमार सिंह के बयान के आधार पर सदर थाना में अशोक यादव और संबंधित राजस्व कर्मचारी सियाशरण यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस इसकी जांच कर रही थी. जिनके करीब 4 महीने बाद पुलिस ने लखीसराय जिले के चांदन थाना क्षेत्र के रेबटा गांव से गुरुवार को सिया शरण यादव को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि इस पूरे मामले में बरामद डायरी से कई लोगों के नाम भी सामने आए थे तथा पुलिस 14 लोगों के खिलाफ जांच कर रही थी. सियाशरण यादव की गिरफ्तारी के बाद उन सभी लोगों पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है.


हालांकि अभी इस मामले में पुलिस बहुत कुछ बताने से बच रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया कि फर्जी रूप से अंचल कार्यालय का संचालन करने के मामले में जमुई सदर थाना कांड संख्या 541/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसमें सिया शरण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है और जिन भी लोगों का नाम इसमें सामने आएगा और उनके विरुद्ध साक्ष्य मिलेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. इसमें अंचलाधिकारी सहित कई अन्य लोगों का नाम भी सामने आया था.


सियाशरण यादव की गिरफ्तारी के बाद शहर में एक बार फिर से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि अब और भी कई बड़े लोगों का नाम इसमें सामने आएगा. बताते चलें कि सिया शरण यादव के द्वारा अनुचित तरीके से लोगों को लाभ पहुंचाने तथा अपने किसी खास व्यक्ति के द्वारा फर्जी तरीके से अंचल कार्यालय का संचालन करवाने का भी आरोप है. पुलिस गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी से पूछताछ कर रही है.


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता